शहर-राज्य

सिद्धार्थनगर पुलिस ने लौटाए चेहरों पर मुस्कान, 83 लोगों को मिले उनके खोये मोबाइल

असदुल्लाह सिद्दीकी

सिद्धार्थनगर। अपने खोए हुए कीमती मोबाइल मिलने की उम्मीद छोड़ चुके 83 लोगों के लिए सोमवार का दिन खुशियां लेकर आया। जनपदीय सर्विलांस सेल और विभिन्न थानों की टीम ने अथक प्रयास कर करीब 12 लाख 10 हजार रुपये कीमत के 83 एंड्रायड मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में इन मोबाइल सेटों को उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किया।
जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों से मोबाइल गिरने या गुम होने की शिकायतें पुलिस को मिली थीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने सर्विलांस टीम को बरामदगी के निर्देश दिए थे। सर्विलांस सेल और थानों पर तैनात सीईआईआर (CEIR) पोर्टल के कर्मचारियों ने तकनीकी विश्लेषण की मदद से इन फोनों को खोज निकाला।पुलिस कार्यालय में जब मोबाइल धारकों को उनके फोन वापस मिले, तो उनके चेहरे खिल उठे। कई लोगों ने कहा कि उन्हें यकीन ही नहीं था कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में गुम हुआ फोन कभी वापस मिल पाएगा। एसपी ने लोगों को अपना सामान सुरक्षित रखने की सलाह देते हुए पुलिस टीम की पीठ थपथपाई। मोबाइल स्वामियों ने इस कार्य के लिए सिद्धार्थनगर पुलिस का हृदय से आभार जताया है। इस सफलता में सर्विलांस सेल प्रभारी उ.नि. हरेन्द्र चौहान, एंटीथेफ्ट टीम प्रभारी उ.नि. ओमप्रकाश मिश्र, मुख्य आरक्षी जनार्दन प्रजापति, विवेक कुमार मिश्रा, पुष्पेंद्र, आरक्षी अभिनंदन सिंह और संजीव कुमार गोयल की मुख्य भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button