शहर-राज्य

गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपियों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई, गिरफ्तार 

मथुरा/गोवर्धन। थाना पुलिस ने जनपद मथुरा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे वांछित अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत गैंगस्टर एक्ट के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों की अवैध संपत्ति कुर्क की है। गैंगस्टर एक्ट के तहत आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के तहत लगभग सवा लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की गई है ।

पुलिस के अनुसार जारी बयान के तहत  गैंगस्टर एक्ट से संबंधित अभियुक्तों के खिलाफ जिलाधिकारी मथुरा के आदेश के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई है। थाना गोवर्धन क्षेत्र में अभियुक्तों की चल-अचल संपत्ति को चिन्हित कर कुर्क किया गया है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो मोटरसाईकिल, एक बिक्की समेत कुल तीन वाहनों को जब्त किया है। 

पुलिस ने बताया कि कुर्क की गई संपत्ति को विधिक प्रक्रिया के तहत जब्त कर लिया गया है। इस कार्रवाई को थाना गोवर्धन पुलिस टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह गुर्जर ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।थाना क्षेत्र के फरार अपराधियों को चिन्हित किया जा रहा है। फरार आरोपियों को स्वयं समर्पण करने की चेतावनी दे दी गई है। आगे भी विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button