शहर-राज्य

वृहद रोजगार मेला में 1234 को मिला रोजगार

मिर्जामुराद। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सेवापुरी विधानसभा के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, वाराणसी द्वारा मिर्जामुराद स्थित किसान इण्टर कॉलेज में दिनांक शुक्रवार को उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत वृहद रोजगार मेला का आयोजन किया गया। वृहद रोजगार मेला का उद्घाटन कैबिनट मंत्री श्रम एवं सेवायोजन तथा समन्वय विभाग उत्तर प्रदेश मुख्य अतिथि अनिल राजभर द्वारा किया गया।अनिल राजभर ने अपने संबोधन में बताया की उ०प्र० में युवाओं को रोजगार परक बनाने के लिए उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन का गठन किया गया है। इस मिशन के तहत युवाओं को रोजगार हेतु प्रदेश के सभी जनपदों में रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। भाषाओं का प्रशिक्षण, आधुनिक प्रौद्योगिकियों के सापेक्ष कौशल निर्माण कार्य किया जा रहा है साथ ही मेलों के माध्यम से प्रदेश में लगभग 13 लाख युवाओं को रोजगार दिया जा चुका है। विदेशों में रोजगार के अवसरों का गहन विश्लेषण कर विदेशी संस्थानों से एम०ओ०यू० किये गये है। जापान में 4000 महिलाओं के लिए जॉब के अवसर उपलब्ध कराये जाने की प्रक्रिया चल रही है। मुख्य अतिथि द्वारा 10 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। वृहद रोजगार मेला में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती पूनम मौर्या, अध्यक्ष, जिला पंचायत, वाराणसी ने आधुनिक नव निर्माण में युवाओं की भूमिका रेखांकित किया तथा उन्हें रोजगार से जोड़ने वाली सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। सेवापुरी विधानसभा की विधायक प्रतिनिधि अदिति सिंह पटेल द्वारा सेवायोजन विभाग के योजनाओं पर प्रकाश डाला गया तथा भविष्य में इस तरह के वृहद रोजगार मेले सेवापुरी विधानसभा के अंतर्गत आयोजित किए जाने की बात की गई। मंच पर संजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष भा०ज०पा/ विधायक प्रतिनिधि शिवपुर विधानसभा, प्रधानाचार्य डा० शिवराज मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम उप प्रधानाचार्य विमल सिंह, प्रवक्ता सुरेन्द्र तिवारी, मतलूब खान समेत अन्य उपस्थित रहें। इस रोजगार मेले में हिण्डाल्को, जी०एम०आर०, एस०आई०एस०, उत्कर्ष स्माल फाईनेन्स बैंक, टी०वी०एस० बाईक, सुजकी, रिवेल इन्फार्मेशन, मदरसन, मिण्डा, विवो, डिक्सन, कोटक महिंद्रा, सुब्रोश सहित कुल 51 कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। वृहद रोजगार मेला में अभ्यर्थियों का चयन वेतन रु.10000 से रु.40000 प्रतिमाह तक के लिए किया गया। इस मेले में लगभग 4200 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें से 1234 अभ्यर्थियों को विभिन्न कम्पनियों द्वारा जॉब आफर दिया गया। इस मौके पर मुकेश कुमार सहायक निदेशक (सेवायोजन) वाराणसी मण्डल वाराणसी, गौरव सिंह जिला सेवायोजन अधिकारी, विवेकानन्द जिला सेवायोजन अधिकारी गाजीपुर, गिरीजेश कुमार गुप्ता जिला सेवायोजन अधिकारी चंदौली, ओम जी गुप्ता सेवायोजन अधिकारी जौनपुर व दीप कुमार सिंह रोजगार मेला प्रभारी तथा अन्य लोग उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button