न्याय मागने गयी पीडिता से कोतवाल लालगन्ज बोले तुम पर भी करेगे एफ आई आर
विजय द्विवेदी वेलकम इन्डिया
प्रतापगढ़ । लालगन्ज थानान्तर्गत हरनाहर गाव की एक अधेड महिला के थाने पहुचने पर लालगन्ज थाना कोतवाल ने महिला को यह कहते हुए धमकाया कि हम दोनो पक्ष पर ऎफ आई आर दर्ज करेगे। तो वही पीडिता के बेटे को हल्का सिपाही दुर्गा प्रसाद यादव ने थाने मे मा बहन की गालिया देते हुए कहा तुझे मै समझा रहा था कि सुलह कर ले नही माना तो ले मुकदमा।
विस्तृत खबर अनुसार हरनाहर गाव की एक महिला शान्ति देवी को रास्ते के विवाद मे उसके गाव के ही लगभग चार पाच लोगो ने इक्कीस मार्च की शाम को मारा पीटा और अपमानित किया। जिसकी खबर पीडिता के पुत्र विपिन तिवारी ने तेईस मार्च को अपनी मा शान्ति देवी के साथ थाने पहुच लिखित तहरीर मे देते हुए कहा कि रास्ते मे मारपीट का भय था इसलिए आज प्रार्थना पत्र देने थाने आ सका। जिसपर विवाद स्थल पर थाने से हल्का सिपाही दुर्गा प्रसाद यादव गये और दोनो पक्ष को दूसरे दिन थाने पहुचने का हुक्म दिया।
हल्का सिपाही के निर्देशानुसार पीडिता मा को उनका बेटा विपिन लेकर सुबह दस बजे थाने पहुच गये ।लेकिन बारह बजे तक भी दूसरा पक्ष थाने न पहुचा तो पीडिता ने कोतवाल साहब से कहा साहब हमारी शिकायत दर्ज कर मेरा मेडिकल करा दीजिए ।जिसपर तमतमाए कोतवाल साहब ने कहा कि ऎफ आई आर हम तुम दोनपर करेगे । जिसकी सूचना विपिन ने वेलकम इन्डिया संवाददाता को देते हुए कहा कि मै ही पीडित और मुझपर ही एफ आई आर आखिर ये कैसा न्याय है। तो सोशल मीडिया एक्स पर प्रतापगढ़ पुलिस को वेलकम इन्डिया संवाददाता ने कप्तान साहब प्रतापगढ़ को जानकारी देते हुए घटना से अवगत कराया । जिसपर उन्होने जाच कर आवश्यक कार्यवाही हेतु सी ओ लालगन्ज को कहा।
अन्तिम सूचना प्राप्त होने तक कोतवाल लालगन्ज ने दोनो पक्षो का 151 मे चालान कर दिया है। यहा भी पीडिता के बेटे ने बताया कि मेरी तहरीर मे जिन लोगो का नाम था उनमे से किसी का भी चालान न करके कोतवाल लालगन्ज ने विपक्षी पक्ष से आए कुछ लोगो का चालान किया है।



