शहर-राज्य

हत्या के इरादे से अपहरण कराने की योजना में संलिप्त 02 अभियुक्त (01 पुरुष व 01 महिला) गिरफ्तार।

खुर्जा/बुलंदशहर/ वादी सनी पुत्र सतीश निवासी चन्द्रलोक कालोनी कस्बा व थाना खुर्जा नगर पर तहरीर दी कि उसके पिता सतीश को आरोपी बब्लू कश्यप पुत्र राधेश्याम निवासी बाबा कालोनी गांधी पार्क जनपद अलीगढ अपने साथ राजमिस्त्री का काम कराने के लिये ले गया था लेकिन उसके पिता वापस नही आये । इस सम्बन्ध मे प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना खुर्जा नगर पर मुअसं- 197/26 धारा 140(1) बीएनएस  पंजीकृत किया गया है ।

उक्त घटना के क्रम में रविवार को थाना खुर्जा नगर पुलिस टीम द्वारा घटना में प्रकाश में आये 02 अभियुक्त(01 पुरूष व 01 महिला) को गिरफ्तार किया गया हैं।गिरफ्तार अभियुक्तो का नाम सतेन्द्र पुत्र गजराज निवासी ग्राम मलकपुर थाना अनूपशहर स्वेता शर्मा पत्नी विनीत शर्मा निवासी अम्बे कॉलोनी मदन पैलेस के सामाने थाना क्वार्सी जनपद अलीगढ। (स्थायी पता- ग्राम दतावली थाना बरला जनपद अलीगढ)

*घटना का विवरण-* वादी के पिता सतीश व अभियुक्त सतेन्द्र के मध्य गांव मलकपुर मे स्थित जमीन को लेकर विवाद चल रहा है, इसी बात को लेकर अभियुक्त सतेन्द्र ने अपनी परिचित अभियुक्ता स्वेता शर्मा उपरोक्त व जनपद अलीगढ निवासी अभियुक्त बब्लू कश्यप के साथ मिलकर वादी के पिता सतीश को हत्या कराने की योजना बनाई । अभियुक्त सतेन्द्र व अभियुक्त बब्लू कश्यप पूर्व में दोनो एक साथ जेल में रह चुके हैं। योजनानुसार दिनांक 10-03-2026 व अभियुक्त बब्लू कश्यप, अभियुक्ता स्वेता शर्मा की गाडी में वादी के पिता सतीश को अपने साथ राज मिस्त्री का काम कराने के बहाने ले गया था। वादी के पिता सतीश व अभियुक्त बब्लू कश्यप की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर लगातार तलाश की जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button