शहर-राज्य
सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयन होने पर प्रतीक चिन्ह देखकर शुभकामनाएं दी

मोदीनगर,( अनिल वशिष्ठ)।गोविन्दपुरी निवासी लोचन चौधरी के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयन होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर मातृभूमि सेवा संघ के सदस्यों ने उन्हें सम्मानित करते हुए संघ का प्रतीक चिन्ह भेंट कर शुभकामनाएँ दीं। संघ के सदस्यों ने कहा कि लोचन चौधरी की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। देश की सेवा के लिए सेना में अधिकारी बनना गर्व की बात है और इससे पूरे क्षेत्र का मान बढ़ा है। इस मौके पर विकास भारतीय, पवन चौधरी, भव्य सिसोदिया, अविनाश झा, सिद्धार्थ ठाकुर, सोहनवीर और प्रकाश बोहरा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



