शहर-राज्य

साइबर सेल थाना दुधारा पुलिस की बड़ी सफलता: पुलिस बनकर ठगी करने वाले गिरोह से ठगी गई शत-प्रतिशत धनराशि कराई वापस

मुहम्मद परवेज़ अख्तर(जिला संवाददाता)

संतकबीरनगर

 पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा  के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह  व  क्षेत्राधिकारी  खलीलाबाद अमित कुमार के कुशल मार्गदर्शन व  प्रभारी निरीक्षक दुधारा अरविन्द शर्मा के पर्यवेक्षण में थाना दुधारा की साइबर हेल्प डेस्क उ0नि0 अनिल मिश्रा (प्रभारी साइबर सेल), आरक्षी हेमन्त कुशवाहा,आरक्षी ऋषिकेश यादव,  आरक्षी अनुज कुमार को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

प्रभारी निरीक्षक अरविन्द शर्मा ने बताया कि  दिनांक 16.07.2025 को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा पीड़िता को स्वयं को पुलिस अधिकारी बताकर फोन किया गया और उसे डरा-धमकाकर 25,700 रुपये की साइबर ठगी की गई थी। इस संबंध में पीड़िता के देवर द्वारा थाना दुधारा स्थित साइबर हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराई गई थी।

उन्होंने बताया कि शिकायत प्राप्त होते ही साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात आरक्षी ऋषिकेश यादव द्वारा तत्काल प्रभावी कार्यवाही करते हुए शिकायत दर्ज की गई और संबंधित बैंक व वित्तीय संस्थानों से संपर्क कर धनराशि को फ्रीज कराया गया। कड़ी मेहनत के फलस्वरूप:दिनांक 31.01.2026 को प्रथम किश्त के रूप में 6,000 रुपये पीड़िता के खाते में वापस कराए गए। शेष धनराशि की निरंतर पैरवी के बाद, शुक्रवार को ठगी गई पूरी बकाया राशि भी पीड़िता को सकुशल बरामद करा दी गई है।

अपनी मेहनत की कमाई वापस पाकर पीड़िता और उनके परिजनों ने सन्तकबीरनगर पुलिस व साइबर टीम का आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button