थाना मेंहदावल पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में वाँछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
संतकबीरनगर।
जनपद में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना*् द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्व दवन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना मेंहदावल थानाध्यक्ष मेंहदावल सुरेन्द्र कुमार सिंह, हे0का0 मोतीलाल यादव, हे0का0 अजय कुमार ने मु0अ0सं 75/2026 धारा 65(1)/351(3) बीएनएस व ¾ पाक्सो एक्ट थाना मेंहदावल के मामले में वांछित अभियुक्त संदीप पुत्र चन्द्रिका निषाद निवासी बढ़या टोला, खैरहवा थाना मेंहदावल को बृहस्पतिवार को बाराखाल तिराहा के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
विदित हो कि वादिनी द्वारा दिनाँक 04.03.2026 को थाना मेंहदावल पर वादिनी की नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था ।



