शहर-राज्य
पंचायत सहायकों को सितम्बर से नहीं मिला मानदेय
संतकबीरनगर। विकास खण्ड सेमरियावा के ग्राम पंचायतों में तैनात पंचायत सहायकों को सितम्बर से मानदेय नहीं मिला है जिससे इनके सामने भुखमरी का संकट छाया हुआ है। जानकारी के बाद भी सम्बंधित ज़िम्मेदार अनजान बने हुए हैं।
सेमरियावा ब्लाक की ग्राम पंचायतों में तैनात पंचायत साहयको की होली फीकी रही। सितम्बर माह से मानदेय नहीं मिलने से यह और इनका परिवार भुखमरी का शिकार हों गया है। जिसका क़ोई पुरसानेहाल नहीं है।
पंचायत सहायक रिज़वानुल हक़,
उमेश कुमार, पियूष, राम भवन, सर्वेश कुमार, अखिलेश शर्मा, संदीप कुमार, गिरिजेश कुमार, जावेद जफर, मो. तारिक़ खान, राम केश, सुहेल खान, विजय कुमार, विशाल प्रजापति, गोरखनाथ, जनार्दन प्रसाद, महेन्द्र यादव, मनोज, विजय, मो. आसिफ, बिस्मिल्लाह, आशीष कुमार आदि ने प्रशासन से मानदेय का भुगतान कराने की मांग किये हैं।



