यू के मोदी ग्रुप के चेयरमैन उमेश कुमार मोदी के जन्मदिन दिवस पर भव्य समारोह का आयोजन

मोदीनगर के विकास में ही हम सभी का हित है-मोदी
मोदीनगर,( अनिल वशिष्ठ)। यू के मोदी ग्रुप के चेयरमैन सेठ उमेश कुमार मोदी जी के 75 वें जन्मदिन दिवस पर पांच मार्च को है। इससे पूर्व सोमवार को दयावती मोदी पब्लिक स्कूल के एडिटोरिय में आयोजित एक भव्य समारोह में उन्हें मोदीनगर के गणमान्य लोगों, व्यापारियों, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के लोगों और इलाके के अग्रणी किसानों और राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने बधाई देते उनकी दीर्घायु की कामना की।
इस अवसर पर सेठ उमेश कुमार मोदी ने कहा कि मोदीनगर के विकास में ही हम सभी का हित है। यह बात ध्यान रखें, जिस तेजी से उद्योग विकास करेंगे, उसी गति से यह शहर भी विकास करेगा। इसका परिणाम शहर के लोगों के सामने हैं।उन्होंने कहा है कि मेरा संकल्प है कि हम हर वर्ष एक नया उद्योग लगाए, इसे पूरा करने मैं, और मेरा परिवार इसे पूरा करने में लगे हैं। पिछले पिछले एक दशक में हम करीब एक दर्जन फैक्ट्रियां लगा चुके हैं । 5 मार्च को दुनिया के कई देशों के करीब 93 उद्योगपति उनके जन्मदिन पर मोदीनगर आ रहे हैं। उनके यहां आने का निश्चित रूप मोदीनगर को लाभ मिलेगा। वह हमारे साथ मिलकर उद्योग लगाने में रूचि दिखा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस बात का ध्यान रखें कि मोदीनगर जिस तेजी से औद्योगिक विकास करेगा, उसी गति से यहां ज़मीनों की कीमत बढ़ेगी। सेठ उमेश कुमार मोदी ने कहा कि रायबहादुर सहाब ने मुझे जब अपना आफिस सौंपा था। इसके पीछे उनकी यही सोच थी कि मैं उनकी विरासत, उनके सपनों कोई साकार करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ूंगा। उनकी उम्मीदों को पूरा करने के लिए मैं और मेरा परिवार हर संभव प्रयास कर रहा है
इस मौके पर उन्होंने अपने जीवन की उस दिव्य घटना का भी जिक्र किया ,जब वह कोरोना से बीमार हो गए थे। उन्होंने कहा एक दिन मेरी हालत बहुत सीरियस हो गई। उस दिन सुबह करीब चार बजे मेरे पिता जी रायबहादुर सहाब और मां जी मेरे पंलग के पास खड़े हैं। रायबहादुर सहाब ने मेरे से कहा कि तुम मोदीनगर में उद्योगों के साथ साथ ग़रीबों का भी ध्यान रखों। तभी से मैंने गरीबों के लिए भंडारा शुरू कराया, यहां 1250-1300 डेली खाना खाते हैं। इसी के साथ-साथ मोदी हॉस्पिटल में रोगियों के निशुल्क इलाज की व्यवस्था है। इस मौके पर निजामु बधुओ ने एक से एक बढ़कर कव्वालियां पेश कर समारोह में मौजूद लोगों का मन मोह लिया। समारोह में यूके मोदी ग्रुप के उच्च अधिकारी भी मौजूद थे।

