शहर-राज्य
भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का सदर विधायक सहित भाजपाईयों ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

असदुल्लाह सिद्दीकी
सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या के आवास (मौर्या लाज) पर सोमवार को सदर विधायक श्यामधनी राही सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता के साथ भेंटकर उनका स्वागत-अभिनन्दन किया तथा उन्हें उज्जवल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दिया। सदर विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि दीपक मौर्य जी का नेतृत्व संगठन को नई ऊर्जा एवं नई दिशा प्रदान करेगा। इस दौरान भाजपा नेता सत्य प्रकाश राही , निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष नितेश पाण्डेय, आशीष शुक्ला अर्जुन लोधी, श्यामनन्दन लोधी, बाल गोविन्द पाठक, सन्दीप दूबे, मन्टू राम विश्वकर्मा, पंकज, सौरभ पाण्डेय, मिथुन यादव आदि ने भी बधाई एवं शुभकामनाएं दिया



