शहर-राज्य

उपज का किला परीक्षितगढ़ में होली मिलन व सम्मान समारोह आयोजित, 100 से अधिक पत्रकार सम्मानित

मेरठ। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स संबद्ध नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया के तत्वावधान में किला परीक्षितगढ़ स्थित द्वारिका फार्महाउस में उपज पत्रकार होली मिलन समारोह एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के पत्रकारों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर संगठन की एकजुटता का संदेश दिया।
समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति एवं जनजाति के उत्तर प्रदेश सदस्य नरेंद्र खजूरी, चेयरमैन हिटलर त्यागी, कांग्रेस के हस्तिनापुर विधानसभा प्रभारी कैलाश बंसल, उपज अध्यक्ष अजय चौधरी, महामंत्री ललित ठाकुर, कोषाध्यक्ष विश्वास राणा तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयवीर त्यागी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
मुख्य अतिथि नरेंद्र खजूरी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने पत्रकारों से एकजुट होकर समाज एवं राष्ट्रहित में निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता करने का आह्वान किया।
उपज अध्यक्ष अजय चौधरी ने संगठन द्वारा पत्रकार हितों में किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि उपज सदैव पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी पत्रकार साथियों को होली की शुभकामनाएं भी दीं।
कांग्रेस हस्तिनापुर विधानसभा प्रभारी कैलाश बंसल ने अपने संबोधन में कहा कि वे क्षेत्र के पत्रकारों, युवाओं, महिलाओं एवं शोषित वर्ग के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। पूर्व चेयरमैन हिटलर त्यागी ने हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र में पत्रकार हितों में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए संगठनात्मक एकता पर बल दिया।
समारोह के दौरान 100 से अधिक पत्रकारों को उपज के प्रतीक चिन्ह एवं पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अखिल गौतम, अमित तोमर, ताज मोहम्मद, रवि गौतम, मनोज कर्दम, संचित अरोड़ा, धर्मेंद्र कुमार,रवि गौतम सहित सैकड़ों पत्रकार उपस्थित रहे।
समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और अंत में सभी ने एक-दूसरे को होली की बधाई देकर सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button