शहर-राज्य

जैन चेतना फोरम द्वारा होली महोत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन

उज्जवल रस्तौगी वरिष्ठ पत्रकार

मेरठ होली की पूर्व संध्या पर रविवार को जैन चेतना फोरम द्वारा होली महोत्सव के उपलक्ष्य में एक पारिवारिक सभा का आयोजन जैन धर्मशाला घंटाघर पर आयोजित किया गया। सभा का आयोजन श्री पंकज जैन सर्राफ की अध्यक्षता में किया गया।
सभा का आरंभ चटपटी चाट एवं ठंडाई से किया गया।
संयोजिकाएं श्रीमति सपना जैन, सोनिया जैन, रीना जैन, सुनीता जैन ने आदिनाथ भगवान की स्तुति के साथ मुख्य अतिथि श्री जयपाल जैन, योगेश जैन अरहंत प्रकाशन प्रदीपंजैन के वीं प्रकाशन द्वारा दीप प्रज्वलित कराके सभा का शुभारंभ किया।
लक्की ड्रा द्वारा मिस पिचकारी एवं मिस्टर गुलाल का चयन किया गया। जिसमें …………. एवं ………. विजेता रहे। जीते गए प्रत्याशियों को मंत्री श्री देवेंद्र जैन एवं संजीव जैन पेट्रोल पंप वालो के द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इसके उपरांत MY JAINISM WORLD पत्रिका द्वारा वर्ल्ड के सबसे शक्तिशाली 30 व्यक्तियों की एक सूची जारी की गई थी। जिसमें जैन चेतना फोरम के संरक्षक श्री योगेश जैन अरहंत प्रकाशन वालो का भी नाम आया है यह जैन चेतना फोरम के लिए बड़ा गर्व का विषय है। अतः उन्हें सभी सदस्यों द्वारा इस उपलब्धि के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।
बुलाए गए अतिथियों में श्री प्रदीप जैन के वीं प्रकाशन, अक्षत जैन सर्राफ,सुदीप जैन, संजीव जैन (गॉडविन), मृदुल जैन शिखा जैन, करिश्मा जैन, प्रमोद जैन एग्रो, आलोक जैन स्पोर्ट्स वाले आदि को भी सम्मानित किया गया।
दिसंबर माह में हुए श्री भक्तामर स्तोत्र महामंडल विधान में मीडिया प्रभारी श्री संजीव जैन (गॉडविन) एवं उनकी टीम के सभी पत्रकारों द्वारा विधान का प्रचार करने में बहुत बड़ा सहयोग दिया गया था। अतः उन सभी पत्रकारों को इस अवसर पर सम्मानित किया गया।
सभी सदस्यों के मनोरंजन के लिए होली उत्सव पर एक ब्रजवासी टोली को बुलाया गया। जिनके द्वारा जैन भजनों एवं लोक गीतों के माध्यम से होली नृत्य आदि करके सभी का मनोरंजन किया। जिसमें सभी को बहुत ही आनंद आया।
अंत में पंच परमेष्ठि भगवान का स्मरण करते हुए अध्यक्ष श्री पंकज जैन सर्राफ ने उपस्थित सभी सदस्यों, पत्रकारों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button