क्राइम

अपहरण और हत्या मे वांछित पचास हजार का इनामी सत्यम मिश्रा गिरफ्तार

विजय द्विवेदी

प्रतापगढ़ । कुंडा थानान्तर्गत हुए चर्चित एक बेटी की अपहरण के बाद हत्या के सनसनीखेज मामले‌के वांछित आरोपी पचास हजार के इनामिया बदमाश सत्यम मिश्रा को कुंडा पुलिस ने गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है। 

        जनपद के  पुलिस अधीक्षक दीपक‌ भूकर  के निर्देशन में थाना कुण्डा पुलिस द्वारा अपहरण कर हत्या के अभियोग में वांछित 50,000/- रुपये के ईनामिया अभियुक्त सत्यम मिश्रा को थाना क्षेत्रान्तर्गत दुखिया चौराहा से गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त 01 UP72BQ0072 ग्लेंजा कार बरामद कर ली‌ है ।

दिनांक 22.12.2025 को एक‌मिला ने शिकायत दे आरोप लगाया था कि  वादिनी की पुत्री का आरोपीगण द्वारा अपनी चार पहिया वाहन संख्या UP72BQ0072 से अपहरण कर हत्या कर दी गई है । वादिनी की तहरीर के आधार पर दिनांक 08.02.2026 को थाना कुण्डा, जनपद प्रतापगढ़ पर मु0अ0सं0 28/2026 धारा 140(1)/351(3)/352/238/3(5) बीएनएस बनाम नामजद अभियुक्त सत्यम मिश्रा पुत्र दिनेश चन्द्र मिश्रा निवासी ग्राम नई बाजार रहवई थाना कुण्डा जनपद प्रतापगढ़ उम्र लगभग 26 वर्ष के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर* द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय व क्षेत्राधिकारी कुण्डा श्री अमरनाथ गुप्ता* के कुशल पर्वेक्षण/ नेतृत्व में *प्रभारी निरीक्षक कुण्डा मनोज कुमार पाण्डेय मय हमराह उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार वर्मा,उ0नि0 निर्मल कुमार शर्मा, हे0का0 अशोक कुमार यादव, का0 हरेन्द्र सिंह, महिला आरक्षी अनुराधा सिंह, महिला आरक्षी दीपांजली गुप्ता, का0 भूपेन्द्र मय चालक अभिमन्य सिंह* द्वारा देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना कुण्डा में *मु0अ0सं0- 28/2026 धारा- 140(1)/351(3)/352/238/3 (5) बी0एन0एस0* से संबंधित 50000/- रुपये के ईनामिया 01 अभियुक्त 1. सत्यम मिश्रा पुत्र दिनेश चन्द्र मिश्रा निवासी ग्राम नई बाजार रहवई थाना कुण्डा जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 26 वर्ष को थाना कुण्डा क्षेत्रातंर्गत दुखिया चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया ।

अभियुक्त सत्यम मिश्रा के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद चार पहिया वाहन संख्या UP72BQ0072 (ग्लेंजा कार) बरामद की गई, जिसे मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के अंतर्गत विधिक कार्यवाही करते हुए सीज किया गया।   

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button