शहर-राज्य

होली को देखते हुए एसडीएम और सीओ ने पचपोखरी में होलिका दहन स्थल एवं संबंधित मार्ग का किया गया स्थलीय निरीक्षण

संतकबीरनगर। शुक्रवार देर शाम उपजिलाधिकारी सदर अरूण कुमार और क्षेत्राधिकारी अमित कुमार ने
आगामी त्यौहार होली के दृष्टिगत कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना दुधारा अंतर्गत पचपोखरी क्षेत्र में प्रस्तावित स्थल एवं संबंधित मार्ग का निरीक्षण किये।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी द्वारा निम्न बिंदुओं पर संबंधित को विशेष दिशा-निर्देश दिया कि होलिका दहन स्थल की सुरक्षा व्यवस्था एवं पर्याप्त बैरिकेडिंग की व्यवस्था, आवागमन मार्ग की सुगमता एवं यातायात प्रबंधन, अग्निशमन संबंधी आवश्यक तैयारियां, मिश्रित आबादी क्षेत्र में विशेष सतर्कता एवं पुलिस बल की तैनाती, अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश भी दिये।
इस अवसर पर संबंधित चौकी प्रभारी सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे । क्षेत्राधिकारी द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि त्यौहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर तत्काल संज्ञान लिया जाए तथा किसी भी घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को तत्काल उपलब्ध कराई जाए।
पुलिस प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि होली का पर्व आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं शांति के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। जनपद संत कबीर नगर पुलिस आगामी त्यौहार को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button