मैक्सटॉप सोशल वेलफेयर द्वारा मैक्सटॉप स्कॉलरशिप प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए पुरस्कार व स्कॉलरशिप का वितरण ||

वाराणसी :- संस्था मैक्सटॉप सोशल वेलफेयर की ओर से मैक्सटॉप स्कॉलरशिप एग्जाम द्वारा आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए पुरस्कार व स्कॉलरशिप वितरण किया गया जिसमे टॉप पांच बच्चो को दस-दस हजार,टॉप बीस बच्चो को पांच- पांच हजार,टॉप 80 बच्चो को तीन- तीन हजार,टॉप 91 बच्चो को दो-दो टॉप 231 बच्चो को एक-एक हजार एवं 171 बच्चो को पांच-पांच सौ की छात्रवृत्ति एवं हजारो बच्चो को मेडल से सम्मानित किया गया और इस सत्र में कम से कम 10,000 बच्चो को मैक्सटॉप के द्वारा छात्रवृत्ति देने का लक्ष्य रखा गया है |
इस समारोह में हमारे मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री रविन्द्र जायसवाल शामिल हुए और मैक्सटॉप के समस्त प्रतिभागी एवं विजेताओ के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अपना आशीर्वाद दिए | इसी क्रम में सारा की निर्देशिका ‘डॉ.दिव्या सिंह”, प्रधानाचार्य “डॉ. अविनाश पाण्डेय तथा मैक्सटॉप की निर्देशिका “प्रेरना रमन मोदी ने भी सभी बच्चो के उन्नति की कामना की |
इस समाहरो में कई राज्यो से लगभग 70 स्कूलों के डॉयरेक्टर, प्रिंसिपल एवं अध्यापक, अध्यापिकाओं को मैक्सटॉप के महानिर्देशक मिथुन मोदी एवं निर्देशिका प्रेरना रमन मोदी एवं उपनिर्देशक बर्नार्ड गौडी तथा मैनेजर सुशिल एडवर्ड बेंजामिन के द्वारा सम्मानित किया गया | इस कार्यक्रम को सन्त अतुलानंद रेसिडेंटल एकेडमी परमानन्दपुर शिवपुर वाराणसी उत्तर प्रदेश के प्रांगण में 22 फरवरी 2026 रविवार को आयोजित किया गया |
इस समारोह के माध्यम से मैक्सटॉप विजेताओं के प्रयासों और सफलता के साथ-साथ शैक्षिक विकास और बौद्धिक जुड़ाव को बढ़ावा देने के लिए हमारी संगठन निरंतर प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है | इस कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए 100 से भी अधिक शिक्षित बेरोजगारों को नौकरी देने का निर्णय लिया गया जिसका वेतन/आय 10000 से 30000 रुपये तक हो सकती है ||



