शहर-राज्य

अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा कोतवाली खलीलाबाद का आकस्मिक निरीक्षण — अभिलेखों की गहन जाँच, व्यवस्था सुधार हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

निरीक्षण के दौरान पायी गई कमियों को दूर करने हेतु संबन्धित को दिए गए आवश्यक सख्त दिशा निर्देश

साफ-सफाई, अभिलेख प्रबंधन तथा आमजन से संवाद की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने हेतु संबंधित को दिया गया निर्देश

संतकबीरनगर। 

                          बुद्धवार को पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने कोतवाली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने  विभिन्न अभिलेखों—जैसे कि अपराध रजिस्टर, बीट बुक, मालखाना रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, सीसीटीएनएस अभिलेख, लंबित विवेचनाएँ एवं लंबित वारंट/समन रजिस्टर का विस्तारपूर्वक परीक्षण किया।

निरीक्षण में अभिलेखों के अद्यतन, शुद्धता एवं रख-रखाव हेतु सख्त दिशा-निर्देश दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने साफ-सफाई, अभिलेख प्रबंधन, थाने की ड्यूटी व्यवस्था तथा आमजन से संवाद की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने हेतु स्पष्ट एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । उन्होंने संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों को यह निर्देशित किया कि सभी अभिलेख समय-समय पर अद्यतन किए जाएँ, विवेचनाओं की प्रगति में अनावश्यक विलंब न हो तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए सतत प्रभावी गश्त एवं बीट सक्रियता सुनिश्चित की जाए ।

                  अंत में उन्होंने  बताया कि जनता से संवेदनशील व्यवहार, त्वरित कार्रवाई एवं पारदर्शिता को प्राथमिकता में रखने पर जोर देते हुए समस्त स्टाफ को कार्य के प्रति अधिक तत्पर रहने के निर्देश दिए । इस दौरान व0उ0नि0 प्रमोद कुमार यादव सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button