शहर-राज्य

आगामी पर्व को लेकर एसडीएम एवं सीओ ने मंदिरों का किया निरीक्षण।

बुलंदशहर आगामी पर्व फाल्गुन मास कांवड यात्रा 2026 के दृष्टिगत मंगलवार को क्षेत्राधिकारी नगर प्रखर पाण्डेय एवं उपजिलाधिकारी सदर दिनेश चन्द द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत प्रमुख मंदिरों का निरीक्षण किया गया तथा मंदिर के पुजारियों से वार्ता कर व्यवस्था के बारे में जानकारी ली गयी। इसके उपरान्त द्वारा कानून व्यवस्था के दृष्टिगत शहर के मिश्रित आबादी में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया गया। द्वारा आगामी पर्व पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था दृष्टिगत सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर धर्मेन्द्र सिंह राठौर व थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत समस्त चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button