खेलग़ाज़ियाबाद

द्वितीय शूटिंग बॉल वर्ल्ड कप (महिला व पुरुष ) का आयोजन

गाजियाबाद,( अनिल वशिष्ठ)।। द्वितीय शूटिंग बॉल वर्ल्ड कप (महिला व पुरुष ) का 1 से 3 फरवरी 2026 तक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम नई दिल्ली में किया गया। उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय शूटिंग बॉल फेडरेशन की महासचिव श्रीमती मोना सिंह रही । कार्यक्रम के अध्यक्षता एशियन शूटिंग बॉल फेडरेशन के महासचिव रविंद्र सिंह तोमर ने की । समापन समारोह में अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग बॉल फेडरेशन के अध्यक्ष पूर्व सांसद डॉक्टर अनिल अग्रवाल ने स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को पुरस्कार प्रदान किया। कनाडा टीम के कप्तान राजपाल सिंह को वर्ल्ड कप का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। शूटिंग बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अंजुला अग्रवाल व शूटिंग बॉल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अजय प्रमुख ने सभी खिलाड़ियों व फेडरेशन के अधिकारियों का सम्मान किया।महिला वर्ग में भारत ने नेपाल को 21-16 ,21-5 से हराकर विश्व विजेता बनने का गौरव हासिल किया। म्यांमार की टीम तृतीय स्थान पर रही। इसी प्रकार पुरुष वर्ग में कनाडा ने भारत को 17-21, 21-15, 21-17 से हराकर विश्व विजेता बनने का गौरव हासिल किया। भारतीय टीम द्वितीय स्थान पर तथा न्यूज़ीलैंड टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रोजेक्ट ऑफिसर नवीन कुमार, एशियाई शूटिंग बॉल फेडरेशन के कोषाध्यक्ष जयप्रकाश एशियाई शूटिंग बॉल फेडरेशन के उपाध्यक्ष केशव कुमार बिष्ट, उपाध्यक्ष डॉ. ओ.पी. माचरा, संयुक्त सचिव लता शर्मा, सदस्य  रणजीत काले, चौधरी अलई, परुशारामुडू,श्रीमती सुआ आचरा, दिल्ली शूटिंग बॉल असेंबली के अध्यक्ष  वीरेंद्र शेरावत उपस्थित रहे ।शूटिंग बॉल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया की महासचिव जीतराज तोमर ने सभी का धन्यवाद किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button