पुलिस अधीक्षक ने यूपी-112 पीआरवी कर्मियों को किया तलब

रिस्पॉन्स टाइम में लापरवाही पर कड़ी नाराजगी
15 दिवस का वेतन रोकने व दलेल करने का दिया आदेश
संतकबीरनगर।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में यूपी-112 पीआरवी वाहनों पर तैनात कर्मचारियों को तलब किया गया । इस दौरान कार्य में शिथिलता विशेषकर रिस्पॉन्स टाइम अधिक होने पर गंभीर नाराजगी व्यक्त की गई । रिस्पॉन्स टाइम में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों का जबाब असंतोषजनक पाए जाने पर 15 दिवस का वेतन रोके जाने व दलेल करने का आदेश दिया गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी पीआरवी कर्मियों को भविष्य में रिस्पॉन्स टाइम में सुधार लाने, ड्यूटी के प्रति पूर्ण जिम्मेदारी निभाने तथा आमजन को त्वरित व प्रभावी सहायता प्रदान करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए । साथ ही फीडबैक सुधारने हेतु भी सख्त हिदायत दी गई ।
मु0आ0 सन्तोष शुक्ला, म0मु0आ0 पुष्पा शर्मा, म0आ0 किरण यादव, हो0चा0 अयोध्या प्रसाद को फीडबैक खराब होने व आ0 किशन कुमार, आ0 पवन कुमार यादव, आरक्षी अंजेश चौहान, हो0चा0 धर्मेन्द्र कुमार, हो0चा0 विजय मिश्रा का रिस्पॉन्स टाइम ठीक न होने के कारण 15 दिवस का वेतन रोके जाने व दलेल करने का आदेश दिया गया ।



