शहर-राज्य

मतदाता सूची से संबंधित मामलों को लेकर मतदाताओं को जारी किए गए नोटिसों की हुई सुनवाई 

मोदीनगर,( अनिल वशिष्ठ)। तहसील परिसर में मतदाता सूची से संबंधित मामलों को लेकर मतदाताओं को जारी किए गए नोटिसों की सुनवाई हुई। मतदाताओं को जारी किए गए नोटिसों की सुनवाई सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संपन्न हुई। यह पूरी प्रक्रिया उप जिलाधिकारी अजीत सिंह कुमार की निगरानी में आयोजित की गई। तहसील प्रशासन ने सुनवाई के लिए सुव्यवस्थित व्यवस्था की थी। जिन मतदाताओं को नोटिस मिले थे, वे अपने पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ तहसील पहुंचे। उन्होंने अपना पक्ष रखा, जिसे अधिकारियों ने गंभीरता से सुना। दस्तावेजों की विधिवत जांच के बाद ही निर्णय लिए गए।प्रशासन ने बताया कि इस प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाना है। इसका लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम अनावश्यक रूप से न हटे और अपात्र व्यक्तियों को सूची से बाहर किया जा सके। उप जिलाधिकारी अजीत सिंह कुमार ने कहा कि सभी मामलों की निष्पक्षता से सुनवाई की गई है। उन्होंने उन मतदाताओं से अपील की थी जिन्हें नोटिस मिले थे, वे निर्धारित समय के भीतर उपस्थित होकर अपने दस्तावेज प्रस्तुत करें, ताकि उनके मामलों का समय पर निस्तारण हो सके। इस मौके पर तहसीलदार रजत सिंह, नायब तहसीलदार मुकेश कुमार शर्मा, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button