शहर-राज्य

यूजीसी के नए नियमों को वापस लेने की मांग लेकर ज्ञापन सौंपा

मोदीनगर,( अनिल वशिष्ठ)। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कार्यकर्ताओं ने यूजीसी के नए नियमों को वापस लेने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन कर एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार द्वारा लाए जा रहे ये बदलाव समाज के हितों के अनुकूल नहीं हैं और इससे युवाओं के भविष्य पर गहरा असर पड़ेगा। महासभा ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो संगठन बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। प्रदर्शन में मुख्य रूप से अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा मोदीनगर संरक्षक एस एम राठौर, यश करण सिंह सेंगर, देवेंद्र सिंह चौहान,अध्यक्ष ठाकुर यशदीप सिंह राघव, मनोज चौहान,डॉक्टर मनोज चौहान, मोनू चौहान,रविकांत सिंह , सुनील राजपूत , लीलू सिंह चौहान, दीपक कठेरिया,मोहन सिंह पुंडीर, रवि करण सिंह ,जितेंद्र छोकर,ललित कठेरिया ,अमित चौहान,बलदेव सिंह , प्रवीण सिसोदिया आदि गणमान्य लोग रवि राघव सुभम शर्मा सोनू ठाकुर प्रताप राणा सचिन शर्मा दीपक, भव्य अजय चौहान, रवि सूर्यवंशी सोनू चौधरी, अक्की,राहुल शर्मा, विक्की, पोपी,आर्यन, प्रशांत,आशीष पुंडीर अमित चौहान उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button