नगर पालिका परिषद में 77 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

मोदीनगर,( अनिल वशिष्ठ) । 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद, मोदीनगर के प्रांगण में देश के सम्मान में ध्वजारोहण माननीय विधायक डॉ. मंजू शिवाच एवं नगर पालिका परिषद के चेयरमैन विनोद वैशाली द्वारा किया गया।ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया, तत्पश्चात संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की प्रतिमा पर भी श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने संविधान की महत्ता, लोकतंत्र की मजबूती एवं राष्ट्र की एकता-अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया। राष्ट्रगान के साथ पूरा वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत हो गया।
कार्यक्रम में वेद प्रकाश चौधरी, जितेंद्र चौधरी, ललित त्यागी, सोनू कुमार, संजय चौधरी, किशन राज सैन, नीटू चौधरी, प्रदीप शर्मा, धर्मवीर मास्टर, अर्जुन नेहरा, ललित मित्तल, दुष्यंत यादव, आदित्य (बॉबी), अंकित चौधरी (आर.आई.), अंकित गोयल, अमरीश (एस.एफ.आई.) सहित पालिका अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के नारों के साथ हुआ।



