शहर-राज्य
एआरटीओ ने यमुना एक्सप्रेसवे पर चलाया सघन चेकिंग अभियान

मथुरा। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण एवं जनसुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सड़क सुरक्षा अभियान के 15वें दिन एआरटीओ प्रवर्तन राजेश राजपूत ने यमुना एक्सप्रेसवे पर यात्री वाहनों के प्रति सघन चेकिंग अभियान चलाया , जिसमें एआरटीओ ने समस्त बस, टैक्सी के वाहन स्वामियों को निर्देश दिए है कि फर्स्ट एड बॉक्स एवं अग्नि शमन यंत्र के बिना वाहन का संचालन कदापि न करें एवं एक्सप्रेसवे पर किसी भी दशा में वाहन को खड़ा न करें । निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही वाहन को खड़ा करे। इसी क्रम में यात्री कर अधिकारी सुश्री पूजा सिंह ने प्रवर्तन एवं जागरूकता अभियान चलाया गया।
यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध संयुक्त टीमों ने 297 चालान किए तथा रात्रि दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु भारी वाहनों में रिफ्लेक्टिव टेप लगाए जाने की कार्यवाही सुनिश्चित की गई।



