Uncategorized

तीन बच्चियों की मौत:- कनेरफल खाने से, परिजनों में कोहराम

मिर्जामुराद कछवारोड़।* मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के करधना गांव में रविवार की दोपहर में बच्चों के साथ बगीचे में खेल रही तीन बच्चियों ने कनेरफल उठाकर खा लिया।जिनसे तीनों बच्चियों की मौत हो गई घटना की सूचना पर सोमवार की देर शाम एडीसीपी वैभव बांगर समेत पुलिस मौके पर पहुंच जांच-पड़ताल की।जानकारी के अनुसार करधना गांव में रविवार की दोपहर में मिथिलेश प्रजापति की दो पुत्री हर्षिता प्रजापति उम्र (6) वर्ष व अंशिका प्रजापति उम्र (3) वर्ष व पड़ोस के मनीष प्रजापति की पुत्री नैंसी प्रजापति उम्र (4) वर्ष अन्य चार बच्चों के साथ बगीचे में खेल रही थी उसी समय बगीचे के बगल में कनेरफल का पेड़ था खेलते-खेलते हर्षिता, अंशिका व नैंसी गिरे हुए फल को उठाकर खाली थोड़ी देर बाद तीनों बच्चियां उलटी करने लगी तो सभी के परिवार के लोग मौके पर पहुंच खेल रहे अन्य बच्चों से पूछे तो सब ने बताया कि यही पर फल गिरा था वही उठाकर खाली।ज्यादा तबियत खराब होने पर सभी परिवार के लोग तत्काल अपने बच्चों को लेकर जंसा स्थित छाया हॉस्पिटल पहुंचे जहां डॉक्टर ने हर्षिता को मृत घोषित कर दिया वही अंशिका व नैंसी को डॉक्टर वाराणसी रेफर कर दिया।परिजनों नैंसी को बीएचयू लेकर पहुंचे और अंशिका को पहड़िया स्थित ओम किलकारी हॉस्पिटल लेकर गए जहां एक बजे रात में डॉक्टर ने अंशिका को दीनदयाल हॉस्पिटल रेफर कर दिया जहां परिजन लेकर पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी वही नैंसी का सोमवार की सुबह आठ बजे इलाज के दौरान बीएचयू में मौत हो गया।परिजन बिना पुलिस को सूचना दिये हर्षिता व अंशिका का वाराणसी में जल प्रवाह कर दिये और पुलिस ने नैंसी का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को दिया परिजन उसका भी जल प्रवाह वाराणसी में कर दिये।गांव में एक साथ तीनों शव पहुंचे पर मोहाल गमगीन हो गया वही मृतक हर्षिता व अंशिका की मां मनीषा देवी व नैंसी की मां अंजनी देवी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button