शहर-राज्य

विधायक मंजू शिवाच से मिली एनवायरमेंट क्लब की टीम

वेलकम इंडिया

मोदीनगर( अनिल वशिष्ठ)। एनवायरमेंट क्लब की टीम मोदीनगर विधायक डॉ मंजू शिवाच से उनके कार्यालय पर मिली। क्लब संस्थापक सावन कनौजिया के नेतृत्व में 5 सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक से मिल उन्हें पौधा भेंट किया। एनवायरमेंट क्लब द्वारा बीते पाँच वर्षों से पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूकता व जमीनी स्तर पर किये जा रहे कार्यों के लिए विधायक ने टीम की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। आगामी वन महोत्सव, वृक्षारोपण जन आंदोलन व जल संरक्षण पर भी सार्थक चर्चा हुई। विधायक मंजू शिवाच ने क्लब टीम को गौशाला और शमशान की वीरान भूमियों पर पौधारोपण करने का सुझाव दिया। क्लब के कार्यक्रम समन्वयक मनीष राठौर ने बताया कि आगामी 8 जुलाई को क्लब का छठा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर क्लब संस्थापक सावन कनौजिया, कार्यक्रम समन्वयक मनीष राठौर, सह समन्वयक उत्कर्ष शर्मा, अर्शी त्यागी, यश व लक्ष्य निचंत मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button