शहर-राज्य

नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत मादक पदार्थों का सेवन न करने हेतु निकाली जनजागरूकता रैली

वेलकम इंडिया

मोदीनगर( अनिल वशिष्ठ)। 35 यू पी वाहिनी एन सी सी मोदीनगर के तत्वाधान में,डा के एन मोदी साइंस एंड कॉमर्स कॉलेज में एन सी सी महानिदेशालय के आदेशों के अनुक्रम में वाहिनी के कमान अधिकारी कर्नल पी के सिंह एवं कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ सतीश चन्द अग्रवाल के निर्देशन मे विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर विद्यालय के एन सी सी अधिकारी प्रवीण जैनर एवं लैफ्टिनेंट राजीव जांगिड़ के नेतृत्व में ह्लनशा मुक्त भारतह्व अभियान के अंतर्गत मादक पदार्थों का सेवन न करने के उद्देश्य से एक जागरूकता रैली निकाली।वाहिनी के कमान अधिकारी कर्नल पी के सिंह ने एन सी सी कैडेट्स एवं युवाओं को मादक पदार्थों के सेवन से होने वाली समस्याओं एवं नुकसानों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मादक पदार्थों के सेवन से शारीरिक दुर्बलता के साथ साथ अन्य कई प्रकार की विकृतिया उस व्यक्ति के शरीर को क्षीण कर देती है जिसके कारण उसके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होकर उसे विनाश की ओर ले जाती है। उन्होंने युवाओं को रचनात्मक एवं सृजनात्मक कार्य कर अच्छे नागरिक बनने हेतु प्रेरित किया।कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ सतीश चंद अग्रवाल ने एन सी सी कैडेट्स के माध्यम से जनमानस को मादक पदार्थों का सेवन न करने एवं आमजन को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। मोदी कॉलेज के एन सी सी अधिकारी प्रवीण जैनर ने बताया कि ड्रग्स एक प्रकार का घातक रसायन होता है जिसे ग्रहण करने से मनुष्य के सभी अंगों पर बुरा प्रभाव पड़ता है ।हमारी नौजवान पीढ़ी मानसिक तनाव एवं सही मार्गदर्शन के अभाव में मुख्य लक्ष्य से भटककर मादक पदार्थों की तरफ आकर्षित हो रही है, जिनमें शराब, बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू, खैनी, गुटका, अफीम, चरस, कोकीन, हेरोईन, भांग, गांजा एवं ब्राउन शुगर जैसे जानलेवा ड्रग्स शामिल हैं,जिसे रोकना हम सभी की नैतिक जिÞम्मेदारी है।रैली, विद्यालय से चलकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलकर बस स्टैंड मोदीनगर, तिबडा रोड़, तरंग रोड,गुरुद्वारा रोड होते हुए विद्यालय पर संपन्न हुई। रैली समाप्ति पर सभी कैडेट्स ने मादक पदार्थों का सेवन न करने का संकल्प लिया। रैली के दौरान एनसीसी कैडेट्स बैनर, पोस्टर, प्लेकार्ड एवं स्लोगन के माध्यम से नशे के सेवन से बचने हेतु आमजन को जागरूक करते नजर आए।इस दौरान कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ सतीश चंद अग्रवाल,लै० राजीव जांगिड, सूबेदार मेजर दोज थापा, सूबेदार अफ़्तार, सूबेदार सूर्यमान थाले,हवलदार संतोष कुमार, हवलदार पवन कुमार, हवलदार देवेंद्र बिष्ट, एवं एन सी सी कैडेट्स का विशेष सहयोग रहा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button