शहर-राज्य

बंद खातों में धोखाधड़ी कर ठगी करने वाले चार शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

वेलकम इंडिया

बुलंदशहर। अपर पुलिस अधीक्षक अपराध नरेश कुमार ने बताया कि दिनांक 18 मई को वादी असलम निवासी देवीपुरा प्रथम शास्त्री पार्क थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर ने थाना साइबर क्राइम पर तहरीर दी कि वह वर्ष-2022 में चारपाई व फोल्डिंग बनाने का कार्य करता था तथा व्यवसाय के संचालन हेतु बंधन बैंक में उसने एक खाता खुलावाया था उसके बाद उसका काम बंद हो गया था तथा उसने दिनांक 31 दिसंबर 2022 के बाद उसने बैंक खाते में कोई लेन देने नही किया था जिससे उसका बैंक खाता बंद हो गया था। दिनांक 21 अप्रैल 2025 को कुछ अज्ञात व्यक्ति उनके घर पर आये कि तुम्हारे बैंक खाते से अवैध लेने देन किया गया है। इसके बाद उसने बैंक जाकर जानकारी की तो पाया कि उसके बैंक खाते में कोई अन्य मोबाइल नम्बर लगा हुआ है और उससे लेन देन किया गया है। इस सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना साइबर क्राइम पर मुअसं15/25 धारा 318(4) बीएनएस व 66उ,66ऊ आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button