क्राइम

एसओजी के हत्थे चढ़े तीन बाइक चोर, चोरी की दस बाइक बरामद

असदुल्लाह सिद्दीकी सिद्धार्थनगर। एसओजी और मोहाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार को सुबह चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार तीन संदिग्धों को सड्डा तिराहा से पकड़ लिया। इनके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद हुई। पूछताछ में इनकी निशानदेही पर चोरी की अन्य नौ बाइक बरामद की गई। पकड़े गए आरोपियों में एक नेपाल का रहने वाला है। उस पर नेपाल में बाइक चोरी के चार मामले दर्ज हैं और वह जेल जा चुका है। पूछताछ के बाद आरोपियों को न्यायालय रवाना कर दिया गया। पुलिस लाइंस में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने बताया कि जनपद में हुई बाइक चोरी के मामले का पदार्फाश करने के लिए टीम लगाई थी। बृहस्पतिवार को एसओ मोहाना रोहित उपाध्याय को जानकारी मिली की बाइक चोरी करने वाले गिरोह के कुछ लोग क्षेत्र में हैं। मामले को संज्ञान में लेते हुए एसओजी प्रभारी जीवन त्रिपाठी के साथ टीम तैयार हुई और मोहाना थाना क्षेत्र के सड्डा तिराहा पर चेकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक पर सवार तीन व्यक्ति आते दिखाई दिए। जिन्हें रोका गया तो वह भागने लगे, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान गाड़ी के दस्तावेज मांगे गए तो वह दिखाने ने असफल रहे। इनकी निशानेदही पर 10 बाइक बरामद हुईं। जो जिले के अलग- अलग थाना क्षेत्रों से चोरी हुई थी। पकड़ने वाली टीम को 20 हजार रुपये इनाम दिया गया है। यह हैं पकड़े गए आरोपी : सुधाकर हरिजन निवासी बेतकुईयां थाना मधुबेनिया जिला रुपनदेही राष्ट्र नेपाल है, जिस पर नेपाल में वाहन चोरी के चार केस दर्ज हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button