राष्ट्रीय
शुभांशु ने अंतरिक्ष से भेजा भारत के नाम पहला संदेश

नई दिल्ली। भारत के अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने इतिहास रच दिया है। वह अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आइएसएस) पर कदम रखने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। शुभांशु शुक्ला और तीन अन्य अंतरिक्ष यात्री गुरुवार को जब आइएसएस पर पहुंचे, तो वहां पहले से मौजूद अंतरिक्ष यात्रियों ने गले लगकर और हाथ मिलाकर उनका स्वागत किया। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आइएसएस) पर औपचारिक स्वागत समारोह में शुभांशु शुक्ला ने कहा कि मैं 634वां अंतरिक्ष यात्री हूं। यहां आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। आपके प्यार और आशीर्वाद से मैं अंतरिक्ष स्टेशन पहुंच गया हूं। यहां खड़ा होना आसान लगता है। लेकिन, मेरा सिर थोड़ा भारी है।



