शहर-राज्य
शिकारपुर तहसील के गांव सैदगढ़ी में शीतला माता के मंदिर पर लगा भव्य मेला

वेलकम इंडिया
शिकारपुर/अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सैदगढ़ी में शीतला माता का मंदिर स्थित है हर वर्ष आषाढ़ माह के हर मंगल को मंदिर पर मेला का आयोजन होता है जहां माता की जात के लिए सैकड़ो गांव के हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं आज दूसरे मंगलवार को मंदिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ हुई मंदिर पर हर वर्ष माह के प्रत्येक मंगल को मंदिर पर भव्य मेला का आयोजन किया जाता है जहां मंदिर पर आने वाले श्रद्धालु अपने-अपने बच्चों का मुंडन कराते हैं लोगों की मान्यता है कि श्रद्धालु मंदिर पर पहुंचकर अपने नन्हे मुन्ने बच्चे का मुंडन कराते हैं शीतला माता के भक्त अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए पूजा अर्चना करते हैं माह के प्रत्येक मंगल की सुबह से ही शीतला माता के मंदिर पर भक्तों की लंबी कतारें लगती हैं।


