शहर-राज्य

भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) का शताब्दी नगर रिठानी में संगठन विस्तार समारोह सम्पन्न

वेलकम इंडिया

मेरठ। भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) द्वारा एक भव्य संगठन विस्तार समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मेरठ जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए संगठन पदाधिकारियों एवं कार्यकतार्ओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन सुदेश कुमार की टीम द्वारा किया गया जिन्होंने मुख्य अतिथियों एवं अन्य आगंतुकों का जोरदार स्वागत किया। इस समारोह में फैजान चौधरी (मेरठ मंडल मीडिया प्रभारी) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ अजय त्यागी (जिला अध्यक्ष, मेरठ), विशाल त्यागी (युवा जिला अध्यक्ष), विश्वास त्यागी (प्रदेश सचिव), अतर सिंह यादव (जिला उपाध्यक्ष), संजय त्यागी, पीयूष शर्मा (युवा जिला उपाध्यक्ष), गौरव शर्मा (युवा तहसील अध्यक्ष), रोहित शर्मा (जिला महासचिव), सोनू (जिला महामंत्री), पंकज पाल (युवा जिला मीडिया प्रभारी), कृष्ण, सागर पाल, आशु पाल सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठन विस्तार की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए सुदेश कुमार को जिला सचिव पद पर नियुक्त किया गया। साथ ही, अन्य नव-नियुक्त पदाधिकारियों को भी नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। यह नियुक्तियाँ संगठन की मजबूती एवं जनसरोकारों की दिशा में सक्रियता बढ़ाने के उद्देश्य से की गईं। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी फैजान चौधरी ने अपने संबोधन में सभी नवयुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनसे अपील की कि वे अपने पद की गरिमा को बनाए रखें और संगठन को मजबूती देने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) किसानों के हक और सम्मान की लड़ाई को निरंतर आगे बढ़ा रही है और संगठन का विस्तार इसी दिशा में एक अहम कदम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button