शहर-राज्य

बुगरासी में प्रतिबंधित पेड़ों की अवैध कटाई, पुलिस और वन विभाग की भूमिका पर उठे सवाल

बुलंदशहर
बुगरासी क्षेत्र में स्थित पुलिस चौकी से महज़ 600 मीटर की दूरी पर प्रतिबंधित पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। वन माफियाओं ने खुलेआम तुन और आम जैसे हरे-भरे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला दी, जबकि स्थानीय प्रशासन और वन विभाग के अधिकारी मौन बने हुए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, एक ठेकेदार द्वारा बिना किसी वैध अनुमति के लगभग तीन तुन और तीन आम के पेड़ों की अवैध कटाई की गई। यह मामला स्याना तहसील के बुगरासी क्षेत्र का है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह कटान वन विभाग के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से ही संभव हुआ है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी भी खुद को रेंजर से कम नहीं समझते, और वहीँ पुलिस चौकी बुगरासी भी कटान के दौरान निष्क्रिय दिखाई दी।

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, हालांकि वेलकम इंडिया न्यूजपेपर इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

इस घटना ने योगी सरकार के वृक्षारोपण अभियानों और पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button