शहर-राज्य

सत्य सनातन युवा वाहिनी की बैठक में संगठन को मजबूत करने के लिए की गई नियुक्तिया

वेलकम इंडिया

मोदीनगर ( अनिल वशिष्ठ )। सत्य सनातन युवा वाहिनी की जिला स्तरीय बैठक छतरी वाला मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक का उद्देश्य संगठन के कार्य विस्तार को गति देना और सक्रियता को और अधिक प्रभावशाली बनाना था। बैठक के दौरान संगठन की संरचना को मजबूत करने के लिए कई नई नियुक्तियां की गईं। सर्वसम्मति से मोदीनगर प्रचार प्रमुख के रूप में मनोज जैन को जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि जिला प्रचार प्रमुख का दायित्व राजेंद्र गोयल को दिया गया। इसके साथ ही संजय सिंह को जिला उपाध्यक्ष और विनोद रावत को मोदीनगर नगर महामंत्री के पद पर नियुक्त किया गया। इन सभी नियुक्तियों का मुख्य उद्देश्य संगठन की विचारधारा को युवाओं तक पहुंचाना, सामाजिक जागरूकता फैलाना और हिंदू समाज को संगठित कर एकजुट करना है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बबलू चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति रही। जिन्होंने नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे और उन्हें संगठन के प्रति निष्ठावान, निष्पक्ष और समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि संगठन युवाओं की शक्ति को पहचानता है और उन्हें सही दिशा देने का कार्य निरंतर करता रहेगा। बैठक में भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा हुई, जिसमें सामाजिक अभियानों, पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रमों, रक्तदान शिविरों और राष्ट्रवादी सांस्कृतिक आयोजनों की रूपरेखा तय की गई। यह भी निर्णय लिया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं से सीधा संवाद स्थापित करने के लिए संगठन की इकाइयों को और अधिक सशक्त किया जाएगा। बैठक का समापन राष्ट्रगान और वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुआ। सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने के लिए नियमित बैठकों और जनसंपर्क अभियानों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि सत्य सनातन युवा वाहिनी केवल सांस्कृतिक जागरण तक सीमित नहीं है, बल्कि राष्ट्र सेवा, गौ-संरक्षण, पर्यावरण चेतना और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार को भी प्राथमिकता देती है। बैठक में सत्य सनातन युवा दल के जिला अध्यक्ष अंकित रुढ़केवाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button