शहर-राज्य

जलाभिषेक समिति द्वारा नाथ नगरी बरेली में शोभा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया

वेलकम इंडिया/चरन सिंह

बरेली। पवित्र सावन पर्व पर नाथ नगरी के नाम से प्रसिद्ध बरेली में जलाभिषेक समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम के प्रथम चरण में आज सुख समृद्धि पूर्ति के लिए विशाल रुद्धाभिषेक व अंगार बाबा त्रिवटीनाथ मन्दिर पर सम्पन्न हुआ। जिसमें स्त्री, पुरुष व बच्चों ने उत्ससाह पूर्वक प्रतिभाग किया। इससे पूर्व नाथ नगरी समिति के अध्यक्ष बृजवासी अग्रवाल के निर्देशन में श्यामगंज मन्दिर पर नाथ नगरी चालीसा व हनुमान चालीसा का पाठ कराया गया, मन्दिर परिसर में एकत्र श्रद्धालु अपने अपने वाहनों पर नन्दी ध्वज लगाये गले में गंगाजली माथे पर केसारिया पटटी बाँधे यात्रा में शामिल हुये। जलाभिषेक शोभा यात्रा प्रात: 7 बजे श्यामगंज मन्दिर से प्रारम्भ होकर शंख ध्वनि के साथ सर्वप्रथम गंगापुर चौराहा, मूर्ति नर्सिंग होम, मैकनियर रोड़, सूद धर्मकांटा होते हुये बाबा त्रिवटीनाथ मन्दिर पहुँची। भौतिक सुखों की प्राप्ति के लिए प्राचीन प्रकट शिवलिंग बावा त्रिवटीनाथ मंदिर में वैदिक मन्त्र उच्चारण के द्वारा पंडित आशुतोष शर्मा ने सामूहिक रूद्धाभिषेक सम्पन्न कराया। गंगाजल, दूध, दही, शहद, धतूरा, वस्त्र, रूद्धाक्ष, माला, बंदी ध्वज भोले का अर्पण कर भोले का अंगार किया गया। तपश्चात आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। सभी शिव भक्तों ने लंबी लाइन लगाकर भोले नाथ के दर्शन किये व ओम नम: शिवाय, हर हर बम बम भोले के जयकारे के साथ प्रणाम किया। गंगापुर चौराहा, मूर्ति नर्सिंग होम, सूद धर्मकांटा, बाबा त्रिवटी नाथ मंदिर पर विभिन्न संगठनों ने पुष्प वर्षा की। समिति के मीडिया प्रभारी मनोज देवल ने बताया कि इस कार्यक्रम के द्वितीय चरण में 30 जून दिन सोमवार को बाबा अलखनाथ, नाथ मंदिर पर विशाल सामूहिक रुद्राभिषेक किया जायेगा। इस मौके पर समिति के पदाधिकारी ब्रजवासी लाल अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, धर्मेश अग्रवाल, मनोज देवल, पंकज देवल, रितेश अग्रवाल, अनुप अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, रामस्नेही शर्मा, शोभित अग्रवाल धर्मार्थ सक्सेना, रोहित अग्रवाल, कपिल गुप्ता, अरविन्द पाण्डेय, तुषार गुप्ता, तीरथ राम, संजय अग्रवाल आदि ने जलाभिषेक शोभा यात्रा में शामिल रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button