शहर-राज्य

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के बैनर तले ब्राह्मण सम्मेलन आयोजित कर 251 ब्राह्मण को किया सम्मानित/ आशुतोष शर्मा

वेलकम इंडिया

राजेंद्र सिंह वरिष्ठपत्रकार हापुड़ गढ़मुक्तेश्वर/गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा के अंतर्गत आने वाली तीर्थ नगरी ब्रजघाट में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के बैनर तले ब्राह्मण सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें 400 से अधिक लोग शामिल हुए।और ब्राह्मणों पर हो रहे लगातार हमले अत्याचार और शोषण जैसे विषयों पर विस्तार पूर्वक अपने-अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में शौर्य शक्ति फाउंडेशन के कार्यकर्ता सहयोगी संस्था के रूप में मौजूद रहे। जिसमें गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा प्रभारी और शौर्य शक्ति फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।और आयोजित कार्यक्रम में 251 ब्राह्मण समाज के लोगों को सम्मानित किया गया।पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले से सक्रिय ब्राह्मण नेताओं ने गढ़मुक्तेश्वर में आयोजित ब्राह्मण सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। और गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा से दावेदार आशुतोष शर्मा का पूर्ण समर्थन किया।पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र शर्मा ने बताया ब्राह्मणों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उसके लिए लगातार लड़ाई लड़ी जाएगी और इस बार गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा से आशुतोष शर्मा को चुनाव लड़ाया जाएगा। और पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ब्राह्मणों का समर्थन आशुतोष शर्मा के साथ है।पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी पंडित सरवन कुमार शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया।और ब्राह्मणों पर हो रहे लगातार हमलों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। साथ ही भाजपा को यह चेतावनी भी दी है कि इस बार ब्राह्मण भाजपा के साथ नहीं रहेगा। गढ़ विधानसभा प्रभारी आशुतोष शर्मा ने बताया कि गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा में लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 75 से अधिक कार्यक्रम विधानसभा में आयोजित किए जा चुके हैं।और प्रत्येक वर्ग के लिए लगातार काम किया जा रहा है। 2027 में जनता के बीच रहकर चुनाव लड़ा जाएगा। और लगातार जनता के बीच काम किया जाएगा। आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य रूप से पंडित विजेंद्र शर्मा ,पंडित आशुतोष शर्मा, पंडित श्रवण शर्मा, पंडित दिनेश शर्मा, आकांक्षा शर्मा नरेंद्र सिंह, पंडित श्रवण कुमार शर्मा, पंडित विजेंद्र कुमार शर्मा, दिनेश कुमार शर्मा, विक्रम कसाना, विंदर कश्यप, तरुण कश्यप ,मनोज पांडे, धर्मेंद्र पांडे, केसी पांडे ,महेश शर्मा, सुनील शर्मा ,सुशील शर्मा, मोहिनी शर्मा, ममता शर्मा, हरिप्रकाश शर्मा, दीपक शर्मा, विक्की शर्मा आदि लोग प्रमुख रूप से शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button