खेत मे पड़ा मिला तीन दिन से लापता व्यक्ति का शव, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

उज्जवल रस्तौगी वरिष्ठ पत्रकार
मेरठ के थाना परतापुर के गगोल गांव में बृहस्पतिवार सुबह एक खेत में गुमी रोड पर तीन दिन से लापता सोनी 65 वर्ष पुत्र सुरजा का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। शौच के लिए गए एक बच्चे ने खेत में शव पड़ा देखा तो ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेजा। गगोल गांव निवासी सोनी 65 पुत्र सुरजा घर में ही लेदर की बॉल बनाने का काम करता था 28 अप्रैल को सोनी घर से बाहर जाने की बात कह कर निकला था लेकिन वापस नहीं लौटे इसके बाद परिजन परतापुर थाने पहुंचे और गुमशुदगी की दर्ज कराई। बृहस्पतिवार को सोनी का शव गांव के बाहरी छोर पर बदले फार्म हाउस के पीछे एक खेत में पड़ा मिला। शौच के लिए गए एक बच्चे ने खेत में शव पड़ा देखा तो ग्रामीणों को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने सब का पंचनामा भरकर सब पोस्टमार्टम के लिए भेजा बताया गया कि शव कई दिन से खेत में पड़ा था जो पूरी तरह सड़ चुका था जिससे काफी दुर्गंध भी आ रहे थी मृतक के चचेरे भाई के द्वारा शव की सिनाख्त की गयी मृतक के चार बेटे और दो बेटियां हैं मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया सभी का रो रोकर बुरा हाल था। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है मौत का कारण पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।



