ग़ाज़ियाबाद

वन नेशन, वन इलेक्शन के समर्थन में युवाओं ने दिखाई एकजुटता

वेलकम इंडिया

गाजियाबाद। यूथ फॉर वन नेशन वन इलेक्शन अभियान के अंतर्गत एक भव्य युवा सम्मेलन का आयोजन शुक्रवार को मॉडर्न कॉलेज, अर्थला मोहन नगर में किया गया। कार्यक्रम में युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी और राष्ट्र के प्रति समर्पण का अद्वितीय दृश्य देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल एवं अन्य अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने सभी उपस्थितजनों से आग्रह किया कि पहलगाम में आतंकी हमले में शहीद हुए श्रद्धालुओं की आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखा जाए। मौन के उपरांत उन्होंने कहा कश्मीर आज बदल रहा है। अब वहां युवाओं के हाथों में पत्थर नहीं, लैपटॉप हैं; गोलियों की गूंज की जगह स्कूलों और पर्यटकों की रौनक है। यही बदलाव हम पूरे देश में देखना चाहते हैं, एकजुट भारत, स्थिर भारत, प्रगतिशील भारत। कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने अपने जोशीले और विचारोत्तेजक संबोधन में कहा कि बार-बार होने वाले चुनाव न केवल आर्थिक और प्रशासनिक संसाधनों की बबार्दी करते हैं, बल्कि विकास की गति को भी बाधित करते हैं। एक साथ चुनाव न केवल नीति निर्माण में स्थायित्व लाएंगे, बल्कि लोकतंत्र को सुदृढ़ और राष्ट्र को अधिक एकजुट बनाएंगे। विशिष्ट अतिथि मयंक गोयल ने कहा कि युवाओं की भूमिका सिर्फ मतदान तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उन्हें नीति-निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय योगदान देना चाहिए। ‘एक साथ चुनावज् लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है। समन्वयक सरदार एसपी सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवा सोच जागरूक बनती है और वे देशहित में ठोस सुझाव देकर राष्ट्र के भविष्य को दिशा दे सकते हैं। आज का युवा केवल दर्शक नहीं, बल्कि लोकतंत्र का सजग सिपाही है। कार्यक्रम में महानगर समन्वयक सरदार एसपी सिंह, सह समन्वयक अभिनव जैन, संयोजक सचिन डेढ़ा, युवा मोर्चा महामंत्री अनुज कश्यप, कॉलेज निदेशक विनीत गोयल, मीडिया समन्वयक प्रदीप चौधरी समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एमपी सिंह ने की और अंत में सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button