ग़ाज़ियाबाद
वसुंधरा सेक्टर-1 में श्रीमद्भागवत कथा का भव्यआरंभ, 108 कलशों के साथ निकली महिलाएं

वेलकम इंडिया
गाजियाबाद। वसुंधरा सेक्टर-1 स्थित रामलीला ग्राउंड में बुधवार से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर 108 महिलाओं द्वारा पारंपरिक कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ढोल-नगाड़ों की मधुर धुनों पर नाचते-गाते हुए महिलाएं धार्मिक आस्था और उल्लास से भरपूर इस यात्रा में शामिल हुईं। यह आध्यात्मिक आयोजन 23 अप्रैल से 30 अप्रैल तक प्रतिदिन होगा, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का श्रवण भक्तों को कराया जाएगा। कथा के शुभारंभ पर अंजू, रजनी, सीमा, रितिका, सोनाली, मधु सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं उपस्थित रहीं। धार्मिक वातावरण, भक्ति रस और संस्कृति की झलक लिए यह आयोजन क्षेत्रवासियों के लिए आस्था से जुडे का एक सुनहरा अवसर बन गया है।