राजनीति

लखनऊ उत्तर क्षेत्र के प्रबुद्ध जन संवाद में बोले: रक्षा मंत्री

वेलकम इंडिया

लखनऊ। भारत के रक्षामंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी सरकार ने करिश्माई काम किया है। दुनिया में धारणा थी कि भारत गरीबों का देश है। अब यह धारणा बदली है। भारत की अर्थव्यवस्था 11वें स्थान से 5वें स्थान पर पहुंची है और वित्तीय संस्थानों का दावा है कि अगले दो साल में भारत दुनिया कि टॉप थ्री अर्थव्यवस्था बनेगा। रविवार को महर्षि विश्वविद्यालय के सभागार में लखनऊ उत्तर मण्डल चार के प्रबुद्ध जनों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि 11 साल पहले भारत में केवल दो फैक्ट्रियां मोबाइल बनाती थीं आज 270 निर्माण इकाईयां काम कर रही हैं। डिजीटल लेनदेन में भारत दुनिया में पहले स्थान पर है। रक्षा मामलों में स्थिति यह थी कि छोटे छोटे कल पुर्जे भी बाहर से मंगाने पड़ते थे और छ: सौ करोड़ का सामान निर्यात होता था तो कहा जाता था कि बड़ निर्यात हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज हम 24 हजार करोड़ का आयुध निर्यात कर रहे हैं और वर्ष 2029 तक यह पचास हजार करोड़ तक पहुंचायेंगे। जनसंवाद के खुले मंच पर पीओके को भारत में मिलाने की मांग उठी। कहा गया कि मुस्लिम लीग ने पाकिस्तान बनाने की मांग लखनऊ से ही उठाई थी और आज वह समय आ गया है कि पीओके को भारत में मिलाया जाय। रक्षामंत्री ने कहा कि पीओके के लोग खुद बोलेंगे कि हमें भारत में मिलाया जाय और मुझे विश्वास है कि वह दिन जल्द आयेगा। उन्होंने कहा कि आज भारत की सैन्य ताकत बढ़ी है। लखनऊ में बना ब्रम्होस मिसाइल न केवल भारत में अपितु दुनिया भर में निर्यात होगा, जिसका उद्घाटन मैं 11 मई को करने जा रहा हूं। राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं इस सच्चाई को स्वीकार करता हूं कि जितना संभव होना चाहिए है वह नहीं हो पाया है। आपने तीसरी बार मुझे सांसद चुना और 11 वर्षों से लगातार गृह मंत्री और रक्षा मंत्री के दायित्व निभा रहा हूं। देश के साथ साथ विदेश भी रहना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सारी व्यस्तताओं के बावजूद लखनऊ के लिए जो भी कर पाया हूँ वह आप सबकी शुभकामनाओं से हुआ है और उसका पूरा श्रेय आपको जाता है। संवाद कार्यक्रम में केशव नगर में सड़क निर्माण की मांग पर रक्षामंत्री ने विधायक डा. नीरज बोरा को सड़क बनवाने का निर्देश दिया। क्षेत्र में एक राजकीय डिग्री कालेज की मांग भी उठी। विधायक डा. नीरज बोरा की प्रशंसा करते हुए सिंह ने कहा कि वे जब भी उनसे मिलते हैं तो क्षेत्र की समस्या लेकर ही मिलते हैं। मैं इन्हें देखकर समझ जाता हूं कि समस्या आ रही है। उनका समाधान भी होता है। जनसंवाद कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए विधायक डा. नीरज बोरा ने कहा कि उत्तर मण्डल चार में आने वाले फैजुल्लागंज के चार वार्डों में अधिकांश क्षेत्र कच्चा था। आज लगभग सत्तर प्रतिशत सड़कें पक्की हो गयी हैं। बांस बल्ली हटाकर पक्के खम्भे और एबीसी वायर लगे हैं। दाऊदनगर में बिजली घर बना, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खुला। पचास बेड का हास्पिटल निमार्णाधीन है। नौ किमी लम्बा पक्का गहरा नाला बन रहा है। हार्डिंग ब्रिज के बगल में नया पुल, फैजुल्लागंज को पुराना लखनऊ से जोड़ने वाले पाण्टून सेतु के स्थान पर पक्का पुल बनाने का काम शुरू हो रहा है। ग्रीन कारीडोर बन रहा है। दाऊदनगर में कल्याण मण्डप बन रहा है। जानकीपुरम के सेक्टर एफ मे सिनीयर सिटीजन डे केयर तथा जानकीपुरम विस्तार में बड़ा पुस्तकालय बन रहा है। इंजीनियरिंग कालेज पर ओवर ब्रिज, सहारा स्टेट हेतु अण्डरपास का प्रावधान हम लोगों के लिए बड़ी सौगात है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button