शहर-राज्य

हर्षा रिछारिया को पुलिस ने संभल जाने से रोका यात्रा के दौरान हुई भावुक

वेलकम इंडिया

रामघाट/ बुलंदशहर/जहां सनातनी विचारधारा से प्रेरित युवाओं की पदयात्रा को लेकर चर्चा में आईं हर्षा रिछारिया को पुलिस ने संभल जाने से रोक दिया है। जानकारी के अनुसार, महाकुंभ में सुर्खियों में रहीं हर्षा रिछारिया बीते 14 अप्रैल को वृंदावन से अपनी पदयात्रा शुरू कर चुकी थीं। यह यात्रा अलीगढ़ होते हुए बुलंदशहर के रामघाट क्षेत्र के जरगवा गांव तक पहुंची थी, लेकिन जैसे ही उन्होंने संभल की ओर रुख किया, पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस अचानक रोके जाने पर हर्षा रिछारिया भावुक हो गईं और उन्होंने डीएम से लेकर मुख्यमंत्री तक अपनी बात पहुंचाने की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा सनातन धर्म के प्रचार और युवाओं को जागरूक करने व नशा मुक्त भारत के उद्देश्य से की जा रही है। हर्षा का कहना है कि आज के समय में युवाओं को सनातन धर्म में रुचि लेनी चाहिए और हमारी संस्कृति व परंपराओं को समझना चाहिए। इसी सोच को लेकर वह इस पैदल यात्रा पर निकली थीं। उनकी यात्रा 14 अप्रैल को शुरू होकर 21 अप्रैल को संभल में समाप्त होनी थी। लेकिन अब प्रशासन की रोक के चलते यह यात्रा अधूरी रह गई है। पुलिस प्रशासन की ओर से अभी तक यात्रा रोकने के पीछे के कारणों की कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है, हर्षा रिछारिया का कहना है कि वह शांति और आस्था के साथ यह पदयात्रा कर रही थीं और उन्हें बिना किसी ठोस कारण के रोका जाना गलत है। अब देखना यह होगा कि शासन-प्रशासन इस मामले में क्या रुख अपनाता है और हर्षा रिछारिया को उनकी यात्रा पूरी करने की अनुमति दी जाती है या नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button