दर्जा राज्य मंत्री बनने पर पहली बारगृह जनपद पहुँचे भूपेश उपाध्याय

वेलकम इंडिया
बागेश्वर,दर्जा राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गृह जनपद पहुँचे भूपेश उपाध्याय का भाजपा कार्यकतार्ओं औ? उनके समर्थकों ने भव्य स्वागत किया।दर्जा राज्य मंत्री उपाध्याय जिला मुख्यालय पहुंचने पर बाबा बागनाथ मंदिर पहुंचे।जहां पहुंचने पर नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी और अन्य व्यापारियों और बागनाथ मन्दिर कमेटी अध्यक्ष नन्दन सिंह रावल ने पुष्प गुच्छ देकर उनका भव्य स्वागत किया।इस दौरान व्यापारियों ने नगर के ऐतिहासिक पैदल पुल को जिला प्रशासन द्वारा आवागमन के लिए बंद किए जाने से स्थानीय व्यापारियों का व्यापार प्रभावित होने और जल्द पुल का निर्माण किए जाने की मांग की।जिस पर दर्जा राज्य मंत्री ने जल्द मुख्यमंत्री से मिलकर पुल निर्माण के लिए बजट स्वीकृत कराए जाने का आश्वासन दिया।इस दौरान व्यापार मंडल पदाधिकारी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।