शहर-राज्य

भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने सरकार के आठ वर्षपूरा होने पर दक्षिण विधानसभा में बाइक रैली का आयोजन किया

वेलकम इंडिया

उज्ज्वल रस्तोगी वरिष्ठ पत्रकार। मेरठ दक्षिण विधानसभा के शास्त्रीनगर (पी०वी०एस० मॉल) से जागृति विहार (मेडिकल कॉलेज) तक बाइक रैली निकाली गई इस दौरान कार्यकतार्ओं ने सरकार की योजनाओं को लेकर जागरूक किया और लोगों को भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताईं। दक्षिण विधानसभा बाइक रैली के संयोजक युवा मोर्चा महानगर महामंत्री विनोद जाटव एवं सहसंयोजक अभिषेक ठाकुर रहे। बाइक रैली की शुरूआत राज्यमंत्री /दक्षिण विधानसभा विधायक डॉक्टर सोमेंद्र तोमर, ने भाजपा का झंडा दिखाकर की। इस दौरान राज्यमंत्री ने कहा कि इस रैली के माध्यम से भाजपा सरकार की नीतियों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है। भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री विवेक रस्तोगी जी ने कहा कि यह बाइक रैली हमारे युवाओं के जोश और उत्तर प्रदेश सरकार के प्रति विश्वास का प्रतीक है और सरकार की उपलब्धियां व कार्य आठ साल में अनगिनत रूप से सफलतापूर्वक प्रगति की ओर हैं। महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा अंकुर कुशवाहा ने कहा कि आज का युवा कल का विधायक एवं सांसद बन सकता है। प्रदेश सरकार की चल रही योजनाओं का युवा पूर्ण रूप से लाभ उठा रहे हैं और प्रदेश की उन्नति की ओर आगे बढ़ रहे हैं। इस अवसर पर दक्षिण विधानसभा अभियान प्रभारी श्री राहुल गुप्ता मीडिया प्रभारी विक्रम शर्मा अक्षय भड़ाना प्रशान्त सूर्यवंशी मोहित पुंडीर गलवेय त्यागी विशांत त्यागी आयुष कौशिक सुमित आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button