कौशांबी में शिवरात्रि के अवसर पर सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ

वेलकम इंडिया
गाजियाबाद। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बुधवार को कौशांबी स्थित शिवालिक टावर के सामने सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। यह कार्य शिवालिक कैलाश त्रिशूल और नगर निगम के सहयोग से किया जा रहा है। क्षेत्रीय पार्षद कुसुम गोयल और पूर्व पार्षद डॉ. मनोज गोयल ने इस कार्य की शुरूआत की। इस स्थान पर “आई लव यू कौशांबी” का एक आकर्षक लोगो लगाया गया और हरियाली बढ़ाने के लिए पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में पार्षद कुसुम गोयल ने बताया कि क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं। डाबर से लेकर आनंद विहार, जयपुरिया होते हुए उदयगिरि टावर से ईडीएम मार्ग तक सीएम ग्रीड के तहत कार्य होंगे। जल्द ही कौशांबी के मुख्य मार्गों पर दो भव्य फाउंटेन लगाए जाएंगे। इसके अलावा, जयपुरिया से आनंद विहार रोड तक, जहां लंबे समय से अंधेरा रहता था, वहां नए खंभे और लाइटें जल्द लगाई जाएंगी। क्षेत्र के नागरिकों ने कौशांबी में हो रहे निरंतर विकास कार्यों के लिए पार्षद और नगर निगम की सराहना की। इस अवसर पर लता सिंघल, धीरज जैन, ललित गुप्ता, प्रभा सिंह, नीरा गुप्ता, प्राची, बिंदु महेश्वरी, अरुण, राजेश भटनागर, भाजपा नेता अवधेश कटियार, करवा जनरल सेक्रेटरी सुमित कश्यप, विनय महेश्वरी, केवल सेठी, एके महेश्वरी, जगमोहन शर्मा, जयप्रकाश झा, श्याम वैश्य, गौरव वर्मा, अजय शर्मा, अनुज अग्रवाल, राजेश मनचंदा, सौरभ, दीपक गुटगुटिया, संदीप, आनंद, गीता महेश्वरी, राजेश मल्होत्रा, मुकुल गुप्ता, अतुल बंसल, अंजू झा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस पहल से न केवल कौशांबी की खूबसूरती बढ़ेगी, बल्कि क्षेत्रवासियों को भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।