राजनीति

कृष्ण सिंगला टीटू हिसार में भरपूर विकास कार्य करवाएंगे : जयप्रकाश

वेलकम इण्डिया

हरियाणा/हिसार। हिसार के सांसद जयप्रकाश ने नगर निगम के लिए मेयर का चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी कृष्ण सिंगला टीटू व अन्य वार्ड प्रत्याशियों के लिए सेक्टर 14 सहित अन्य स्थानों पर जनसंपर्क अभियान चलाते हुए हर वर्ग का भारी समर्थन जुटाया। अनेक स्थानों पर सांसद जयप्रकाश, मेयर प्रत्याशी कृष्ण सिंगला टीटू व अन्य गणमान्य लोगों का जोरदार स्वागत किया गया। सांसद जयप्रकाश ने मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के सभी प्रत्याशियों को पूरे निगम क्षेत्र में भारी जन समर्थन मिल रहा है। भारी समर्थन मिलने से कांग्रेस पार्टी के मेयर प्रत्याशी सहित सभी प्रत्याशी जीतकर नगर निगम में अपनी सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि शहर की जो भी समस्याएं होंगी, उन्हें कृष्ण सिंगला टीटू प्राथमिकता के तौर पर दूर करेंगे। वे अपनी ईमानदारी व मेहनती होने की छवि पहले की भांति बनाए रखेंगे। भाजपा ने हमेशा झूठ और फरेब की राजनीति की है। हिसार में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने का नाम लेकर लोकसभा, विधानसभा और अब निकाय चुनाव में जनता को बेवकूफ बनाया जा रहा है। हवाई अड्डे पर जो सुविधा अब देने का राग अलापा जा रहा है, वे सुविधाएं चौधरी भजनलाल के शासनकाल में हवाई अड्डे पर दी जा चुकी है। कानून व्यवस्था का दिवाला निकला हुआ है। आए दिन हत्याएं बलात्कार लूटपाट फिरौती की घटनाएं हो रही है। नगर निगम भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है। कांग्रेस की सरकार आने पर सभी समस्याओं से जनता को निजात दिलाया जाएगा। कृष्ण सिंगला टीटू ने अपने संबोधन में कहा कि उन्हें समर्थन देकर मेयर बनाओ और हिसार की सभी समस्याओं से छुटकारा पाओ। वे हिसार वासियों के लिए 24 घंटे हाजिर रहेंगे। एक से चुनाव लड़ रही रेखा बंसल ने भी मतदाताओं से कांग्रेस पार्टी प्रत्याशियों को भारी मतों से जीतने का अनुरोध किया। रेखा बंसल ने कहा कि वार्ड एक में लंबे समय से जो भी समस्याएं चली आ रही हैं, उन सबको एक-एक करके अति शीघ्र दूर करवाने का प्रयास करेंगे। उन्हें वार्ड वासियों का भारी जन समर्थन मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button