शहर-राज्य

भारतीय किसान यूनियन सुनील ने किया तहसील के घिराव, दिया ज्ञापन

वेलकम इंडिया

मथुरा/गोवर्धन। 6 फरवरी 2025 को भारतीय किसान यूनियन सुनील के कार्यकतार्ओं पदाधिकारियों ने गोवर्धन विधानसभा के किसानों के साथ गोवर्धन तहसील का घेराव किया व ज्ञापन सोपा। राष्ट्रीय महासचिव लक्ष्मण चौधरी, जिला अध्यक्ष थान सिंह पहलवान के नेतृत्व में किसान जय जवान जय किसान किसानों को न्याय दो के गगन भेदी नारे लगाते हुए गोवर्धन तहसील पहुंचे, तहसील में धरने पर बैठ गए 2 घंटे तक कोई भी अधिकारी धरना स्थल पर नहीं आया, उसके बाद भारतीय किसान यूनियन सुनील के कार्यकर्ताओ ने ऐलान किया 1 घंटे में कोई अधिकारी धरना स्थल पर नहीं आया तो पूरे तहसील में तालाबंदी की जाएगी। इसके 5 मिनट बाद ही एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार धरना स्थल पर पहुंच गए, किसानों की सभी बातें मानी भू माफियाओं से चक रोड खाली करने के आदेश दिए। जिसके बाद भारतीय किसान यूनियन सुनील के कार्यकर्ता धरना स्थल से हटे। भारतीय किसान यूनियन सुनील के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुवेर्दी, राष्ट्रीय महासचिव लक्ष्मण चौधरी, उत्तर प्रदेश के प्रमुख महासचिव उदयभान सिंह जाटव ने कहा गोवर्धन तहसील के गांव बछगाव में भू माफियाओं द्वारा किसानों के चक रोड को घेर रखा है, भू माफियाओ ने किसानों का रास्ता बंद कर दिया है, लेकिन तहसील के अधिकारी कर्मचारी इस और ध्यान नहीं दे रहे। पूर्व में हुई बरसात से गोवर्धन तहसील में किसानो की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई थी लेकिन अभी तक किसी भी किसान का मुआवजा नहीं दिया गया, बछगाव में जल भराव से जिन किसानों की फसल नष्ट हुई थी उनको तत्काल मुआवजा दिया जाए, जिन भू माफियाओं ने किसानों के चक रोड को घेरा है उन पर कार्रवाई की जाए, सौख से बछ गांव तक ब्रज 84 कोस परिक्रमा मार्ग को बनवाया जाए। किसान जब अपने काम के लिए तहसील जाते हैं तो किसानों को कोई भी कर्मचारी तहसील में नहीं मिलता किसानों को सिर्फ दलालों से मिलना पड़ता है, हर कर्मचारी ने अपना एक प्राइवेट कर्मचारी लगा रखा है जो बिना सुविधा शुल्क के कोई भी काम किसानों के नहीं करते। इस मौके पर प्रमुख रूप से राष्ट्रीय महासचिव बबलू चौधरी, जिला अध्यक्ष थान सिंह पहलवान, आगरा मंडल अध्यक्ष नीरज प्रधान, उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन श्याम पाठक, उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष बालकृष्ण दीक्षित, नगर अध्यक्ष मथुरा शिवा बघेल, राजू चौधरी, मेंबर सिंह, बच्चू सिंह, देवेंद्र पहलवान, कर्मवीर सिंह, जीतू, रिशिपाल, जितेंद्र, लेखराज, महेश, रतनी हवलदार, विष्णु प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button