शहर-राज्य

संविधान दिवस पर  विचार एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन किया

संवैधानिक मूल्यों पर हमला चिंता का विषय-मुनेश त्यागी

वेलकम इंडिया संवाददाता

मोदीनगर। डॉक्टर अंबेडकर शिक्षा प्रचार एवं प्रचार संस्थान मोदीनगर के सौजन्य से क्षत्रि वाला शिव मंदिर मोदीनगर के सभागार में संविधान दिवस के अवसर पर एक विचार एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य डॉ रीता बख्शी ने की तथा संचालन कवि डॉ रामगोपाल भारतीय ने किया। कार्यक्रम के संरक्षक संस्था के अध्यक्ष  देशराज भारती रहे। सभा में आए लोगों के का स्वागत संस्था के महासचिव ओम प्रकाश ने किया। मंच पर आसीन प्रमुख वक्ता एडवोकेट मुनेश त्यागी मेरठ ने कहा कि आज भारतीय संविधान के मूल ढांचे पर हमला हो रहा है जनता के शिक्षा रोजगार और संविधान की मूल भावना धर्मनिरपेक्षता पर चोट की जा रही है ।अतः हमें संविधान में वर्णित अधिकार और कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करना चाहिए।

 कार्यक्रम में मेरठ से पधारे मंगल सिंह मंगल और धर्मपाल मित्रा ने कविताओं से श्रोताओं में जोश भर दिया। मुरादनगर से आए कवि श्री  देवराज देव ने भी कविता सुनाई ।डा रामगोपाल भारतीय ने भी एक गजल प्रस्तुत की। सभा को संबोधित करने वालों में राकेश गोयल, प्रदीप कंसल, राम भरोसे लाल मौर्या, सत्येंद्र तोमर , अशोक कुमार अमीन, डॉक्टर रीता बक्शी, देशराज भारती आदि ने संबोधित किया। अंत में महासचिव  ओमप्रकाश ने सभी का आभार व्यक्त किया ।कार्यक्रम को सफल बनाने में सीताराम,सुभाष,महकार,जगमोहन आदि का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button