शहर-राज्य

आयुर्वेदिक चिकित्सालय एवं महाविद्यालय का हुआ भूमि  पूजन

मथुरा/फरह। दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति के तत्वावधान में गुरुवार को गऊ ग्राम परखम स्थित दीनदयाल गौ विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र के परिसर में आयुर्वेदिक चिकित्सालय एवं महाविद्यालय का भूमि पूजन किया गया। 

     मीडिया प्रभारी कीर्ति पी० कुमार ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार गुरुवार को प्रातः वेला में वेद मंत्रोच्चारण के मध्य आयुर्वेदिक चिकित्सालय एवं महाविद्यालय की स्थापना और कर्मचारियों के लिए टू बीएचके आवासीय भवन निर्माण के लिए समिति पदाधिकारियों ने भूमि पूजन किया गया।  इस अवसर पर प्रसाद वितरण किया गया। 

         विदित हो कि 28 नवंबर को आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गौ संवर्धन, आयुर्वेद, अनुसन्धान और शिक्षा को समर्पित विभिन्न प्रमुख प्रकल्पों का विमोचन, लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। 

     इस अवसर पर दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति के मंत्री हरी शंकर शर्मा, संजय, डॉ० कैलाश सारस्वत, नरेंद्र पाठक, कमल कौशिक, जगदीश, डॉ० राम सारस्वत आदि सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अधिकारी, स्वयंसेवक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button