शहर-राज्य

विद्यार्थियों को साइबर अपराधों व नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक

वेलकम इण्डिया

बिस्कोहर/सिद्धार्थनगर। थाना त्रिलोकपुर की कम्युनिटी पुलिस टीम ने बुधवार को ग्लोबल पब्लिक स्कूल बिस्कोहर में जागरूकता अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव, नशा मुक्ति और यातायात नियमों की जानकारी दी।थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने, अनजान लिंक से बचने और यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी। साथ ही आत्मरक्षा के तरीके बताए और जरूरत पड़ने पर पुलिस सहायता के लिए टीम प्रभारी का मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया। विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने पुलिस के इस प्रयास की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की अपेक्षा जताई। इस दौरान उपनिरीक्षक गणेश कुमार, कांस्टेबल लालबाबू निषाद, महिला कांस्टेबल मनीषा सिंह व रुचि आदि मौजूद रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button