बाइसवां महाव्रत पारायण एवं सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न

वेलकम इंडिया
मुरादाबाद। परशुराम सेवा समिति मुरादाबाद के तत्वावधान में बाइसवां महाव्रत पारायण एवं सम्मान समारोह कम्पनी बाग मुरादाबाद स्थित रेलवे मनोरंजन सदन में भव्यता पूर्वक आयोजित किया गया । कार्यक्रम में बड़ी तादाद में विप्र बन्धुओं एवं अन्य समाज के सनातन धर्म प्रेमियों ने सहभाग किया। कार्यक्रम में भजन सम्राट आचार्य व्योम त्रिपाठी द्वारा भजन संध्या आकर्षण का केंद्र रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के अध्यक्ष पं.अनिमेष शर्मा, संरक्षक उमेश द्विवेदी पप्पन, डा.के.के .मिश्रा, संजय स्वामी एवं मार्गदर्शक डा.प्रदीप शर्मा एवं सदस्यों द्वारा माँ भगवती एवं भगवान परशुराम जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पण कर किया गया। आचार्य व्योम त्रिपाठी ने गणेश वन्दना और महिला गायिका ने माँ की महिमा प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की। माँ रेणुका वाहनी द्वारा माता का श्रृंगार कर चुनरी चढ़ाकर मेवा मिष्ठान का भोग अर्पित किया तथा कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को सुहाग चूडी एवं सिन्दूर आदि भेंट किया।
समिति के संयोजक पं.संजय स्वामी ने कार्यक्रम मैं उपस्थित अतिथियों का स्वागत कर समिति के उद्देश्य, कराये गए कार्यों एव॔ भविष्य की योजनाओं से अवगत कराया। बिलारी के वरिष्ठ।
चिकित्सक डा. विश्वास शर्मा को भगवान परशुराम सेवा सम्मान एवं समाज सेविका मनु स्मृति शर्मा को माँ रेणुका सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। टीचर्स सेल्फ केयर टीम जनपद मुरादाबाद, पराग ह्यूमन ट्रस्ट फाउंडेशन मुरादाबाद, समाज हित संरक्षण समिति संभल एवं वरिष्ठ नेत्ररोग विशेषज्ञ डा.भवतोष शंखधार, गोपाल मिश्रा, एडवोकेट दिनेश पाठक, इं.देवेन्द्र सिंह, मुकेश पाठक , सौरभ द्विवेदी , ज्ञानेश मिश्रा, प्रदीप शुक्ला, भगवानदास शर्मा एवं विद्या शरण शर्मा को उनके द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में किये जा रहे उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में महा आरती एवं हनुमान चालीसा पाठ के उपरान्त व्रत का पारायण किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन बाबा संजीव आकांक्षी एवं कवि मयंक शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में के.डी.आर.सी के निदेशक डा.के .के.मिश्रा, महामंत्री राजेन्द्र मोहन शर्मा, कोषाध्यक्ष अवधेश पाठक, महेश चन्द्र शर्मा, पं. धवल दीक्षित, विमलेन्द्र शर्मा विमल, मयंक शर्मा, सुनील शर्मा, कृष्ण मुरारी त्रिपाठी, अजय मोहन शर्मा, श्रीकान्त उपाध्याय, माँ रेणुका वाहनी से अध्यक्ष गीता शर्मा, महामंत्री सविता शर्मा, कोषाध्यक्ष सुगंधा भारद्वाज, बबीता पाठक, अर्चना शंखधार, प्रज्ञा शर्मा, शुभ्रा शर्मा, भगवान श्री परशुराम सेवा समिति से जिलाध्यक्ष निशांक शर्मा, प्रभारी सौरभ द्विवेदी, हिमांशु वशिष्ठ, संजय शंखधार, केशव त्रिवेदी, संयुक्त महामंत्री प्रणवीर शर्मा, मयंक शर्मा, उपाध्यक्ष पं.अमित शर्मा राजू, विशाल शर्मा,संगठन मंत्री रामजी पाण्डेय, सिद्धार्थ शर्मा, मंत्री आशुतोष शर्मा, उत्कर्ष भारद्वाज, राजीव कुमार शर्मा, श्रेयांश शर्मा, मोहित शर्मा, राज भारद्वाज आदि का विशेष सहयोग रहा।



